मेला अधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी पर बनने वाले घाटों के लिए समयावधि तय कर दी है। उन्होंने सोमवार को हरकी पैड़ी पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्हाेंने बताया कि शिव घाट को 30 सितंबर, सुभाष घाट और मालवीय घाट को 20 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने हरकी पैड़ी के दूसरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
कुंभ को सीमित करने की कोशिश पर जताया विरोध
व्यापार मंडल (संबंध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी के नेतृत्व में मेलाधिकारी दीपक रावत से मुलाकात की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कुंभ को सीमित करने की कोशिश को व्यापारियों पर कुठाराघात बताया। व्यापारियों ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े महाकुंभ को ई-पास व्यवस्था नहीं चल पाएगा।
कोरोना काल के कारण पहले से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं रह जाएगा। सरकार यदि अपनी जिद पर अड़ी रही तो उसका विरोध किया जाएगा। उधर कमल ब्रजवासी ने नाई सोते से लेकर गऊघाट तक सीवर निकासी के लिए डल रही लाइन पर आपत्ति जताई। उन्होंने सुधार को कई सुझाव भी दिए।