दिनेशपुर के आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए पुष्टाहार के रैपर पर बीफ और पोर्क से निर्मित खाद्यान्न लगा लेबल छपा होने से हड़कंप मच गया है।
मामला संज्ञान में आने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीपीओ को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुष्टाहार वितरण में पॉलिथीन की पैकिंग को भी प्रतिबंधित कर दिया है।
दिनेशपुर के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण का बेटा अतिकुपोषित श्रेणी में है। हर महीने आंगनबाड़ी केंद्र से पुष्टाहार वितरित किया जाता है। इस महीने पुष्टाहार पांच जुलाई की बजाय छह जुलाई को वितरित किया गया था।