फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत बेहद नाजुक, आईसीयू में भर्ती

Sun, 08 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल में भर्ती एनडी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब दस महीने से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि शनिवार को नारायण दत्त तिवारी की किडनी में इंफेक्शन व ब्लड-प्रेशर बहुत अधिक नीचे गिर जाने के कारण उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

 

उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस दौरान उनके साथ पत्नी उज्ज्वला तिवारी और पुत्र रोहित शेखर तिवारी मौजूद हैं।

विज्ञापन

ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण 20 सितंबर 2017 को अस्पताल में भर्ती हुए थे एनडी

- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बता दें कि ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण एनडी तिवारी को 20 सितंबर 2017 को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के स्वास्थ्य में बीते दो हफ्तों से लगातार गिरावट आ रही है।

नारायण दत्त तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के  एक वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें