्रेम नगर क्षेत्र में लोगों को मतदान जागरूकता के तहत मतदान के लिए जागरूक करते महावीर सेवा समिति क?
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। महावीर सेवा समिति की ओर से प्रेमनगर क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समिति के प्रधान भूषण भाटिया, मीडिया प्रभारी रवि भाटिया, जगदीश गिरोटी, संजय अरोड़ा, बॉबी भाटिया, विक्की खन्ना, राजेश भाटिया, कीमत गुलाटी, अखिल भाटिया आदि मौजूद रहे। वहीं ब्राहमणवाला में प्रयास जागरूकता मंच द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा जिला प्रशासन देहरादून द्वारा बनाया गया मतदाता जागरूकता गीत ‘एक उंगली में कितना दम, वोट करें और देखे हम’ और अन्य मतदाता स्लोगन व विभिन्न मतदाता जागरूकता मंचन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।