फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.50 लाख किमी लंबी यात्रा कर हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
बाइक राइडर अंश पी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
बाइक राइडिंग कुछ लोगों का शोक हो सकता है, लेकिन दिल्ली के युवा अंश पी बाइक राइडिंग से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वर्ष 2018 से शुरू हुई करीब 1.50 लाख किलोमीटर की यात्रा का समापन अंश 15 अगस्त को करेंगे। इस विशाल अभियान का अंतिम चरण वह देहरादून से शुरू कर गोवा में समाप्त करेंगे।
विज्ञापन

यात्रा के अनुभव साझा करते हुए अंश ने बताया कि सामाजिक संदेश देने के लिए उन्होंने वर्ष 2018 के अक्तूबर में दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद से वहे देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। यात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद वह नए अभियान की शुरूआत करेंगे। जिसके तहत ट्रक यात्रा कर वह ढाबों में काम कर रहे बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें