टीम ने एसडीएम हर गिरी गोस्वामी से चौपर उतारने की अनुमति ली है। इस टीम ने कोसी रेंज के अपर कोसी इलाके का सर्वे किया और वहां पहले से जांच में जुटी टीम के साथ भी वार्ता की।
चौपर 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेगा। इसमें लगे सेंसर द्वारा जमीन की रिपोर्ट ली जाएगी, जिसमें पानी समेत अन्य धातुओं की खोज को लेकर यह सर्वे किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक जिओ अल्फा कंपनी की एक टीम 17 अप्रैल से कोसी, दाबका, सीताबनी, कोटाबाग आदि इलाकों में रामनगर से कालाढूंगी तक जंगलों, नदियों में सर्वे कर रही है।
यह जंगल रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधीन हैं। सर्वे टीम ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। इसके लिए मीडियाकर्मियों से दूरी भी बनाए रखी।