तीन विभागीय उच्चाधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश
विभागीय मंत्री बहुगुणा ने पशुओं के टीकाकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त टीमों का गठन कर टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। रोग की रोकथाम के लिए जिला हरिद्वार में अपर निदेशक गढ़वाल व देहरादून में संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रण की देखरेख में कार्य को कहा।
कुमाऊं मंडल में रोग से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे गांवों व नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में भी पशुओं का टीकाकरण किया जाए। मंत्री ने देहरादून व हरिद्वार जिले में सैनिटाइजेशन व कीट नियंत्रण के लिए जिलाधिकारियों के साथ वार्ता की। दोनों जिलों में वैक्टर नियंत्रण के लिए तीन विभागीय उच्चाधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें...Horizontal Reservation: राजभवन ने लौटा दिया राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का बिल, सात साल से था लंबित
सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य के पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। इस पर मंत्री ने संबंधित मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को जिलों के लीड बैंक मैनेजर से संपर्क कर लक्ष्य हासिल करने को कहा। इस मौके पर निदेशक पशुपालन डा. प्रेम कुमार, संयुक्त निदेशक डेयरी विभाग जयदीप अरोड़ा, संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रण डा. देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।