फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे संग रहेंगे प्रेमी, परिवार ने नाता तोड़ा

Sat, 18 Jan 2014 09:31 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी और उत्तराखंड की बहुचर्चित प्रेम कहानी के दोनों किरदारों को समझाने की उनके परिवार वालों की कोशिशें बेनतीजा रही। हरिद्वार की पुलिस लाइन में बातचीत के दौरान प्रेमी युगल अपने फैसले पर अडिग रहा।
विज्ञापन


दोनों ने साफ तौर पर एक दूसरे से अलग होने से इंकार कर दिया। दोनों के इंकार के बाद अब परिजन भी बैकफुट पर आ गए हैं।

सुरक्षित स्थान पर गए युगल
बातचीत के बाद कड़ी सुरक्षा में युगल को अनजान ठिकाने पर रवाना कर दिया गया। इसी के साथ ही 19 जनवरी को प्रस्तावित पंचायत भी स्थगित हो गई है।

पुलिस ने कराई वार्ता
शनिवार को रायपुर और सलेमपुर के दोनों संप्रदायों के सम्माननीय लोगों और परिजनों की प्रेमी युगल से वार्ता कराई गई।

करीब दो घंटे चली इस बातचीत में लड़की के पिता, भाई, मां और चाचा के अलावा बिरादरी के कई अलंबरदार शामिल हुए। दूसरे पक्ष के लोग भी बैठाए गए थे।

नहीं डिगे प्रेमी
दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत हुई। समझाने की हर कोशिश की गई लेकिन युगल अपने फैसले से जरा भी नहीं डिगा। दोनों साथ जीने और मरने की बात पर कायम रहे।

लड़की पक्ष की पैरोकारी में आए कई नेता तो बातचीत बेनतीजा होती देख बीच में ही लौट गए। बेनतीजा बातचीत से परिजन भी बैकफुट पर आ गए। केवल इतना कहा कि दोनों शिक्षित हैं, इसलिए समाज में उन्हें ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।

किसी आंदोलन की जरूरत नहीं
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों के अनुरोध पर प्रेमी युगल से बात कराई गई थी। कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। लड़का-लड़की के जाने के साथ परिजन भी घर लौट गए हैं।
विज्ञापन


अब इस मामले में किसी तरह के आंदोलन की जरूरत नहीं रह गई है। इसलिए 19 जनवरी की प्रस्तावित पंचायत भी स्थगित हो गई है। अब इस मामले में दोनों पक्षों को शांति बनाए रखनी चाहिए। युवक-युवती से परिजनों की बात कराए जाने में पुलिस की सकारात्मक भूमिका रही है।

फोन करा दिए थे बंद
युगल से बातचीत के दौरान जितने भी लोग वार्ता में शामिल रहे सभी के मोबाइल बंद करा दिए गए थे, ताकि यह न पता चले कि वार्ता कहां चल रही और उसमें क्या-क्या बात चल रही है।

परिवार ने नाता तोड़ा
युवती के चाचा ने कहा कि लड़की की जिद को देखते हुए पूरे परिवार ने उससे हमेशा के लिए नाता तोड़ दिया है। वह अब चाहे किसी भी हाल में रहे हम उससे मतलब नहीं रखेंगे।

उधर, युवक के परिजनों ने भी उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। युवक के परिजनों का कहना है कि वह चाहे कहीं भी रहे हमने उससे नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें