रुड़की के रायपुर और सलेमपुर की बहुचर्चित प्रेम-कहानी का हश्र क्या होगा, इसका फैसला शनिवार को होने की उम्मीद है।
पुलिस सुरक्षा उपलब्ध
शुक्रवार की रात युगल ने सुरक्षा की चिंता के साथ परिजनों से मिलने की हामी भर ली है। देर रात तक तय जगह और समय पर मुलाकात कराई जाएगी। प्रेम दीवानों को पुलिस ने पहले ही सुरक्षा उपलब्ध करा रखी है।
पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग
सर्वसमाज की 19 जनवरी को प्रस्तावित पंचायत के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस और गठित सुलह समिति की गतिविधियां तेज हो गई। पुलिस ने युगल से भी परिजनों से मिलने की लिखित अनुमति ली है।
पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव
रात में युगल ने परिजनों से मिलने की इच्छा जताते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पूरी सुरक्षा देने का वायदा किया है। सुलह समिति की ओर से तैयार फॉर्मूला युगल से बातचीत के दौरान रखा जाएगा।
पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश
यह देखना दिलचस्प रहेगा कि एक दूसरे के साथ जीने- मरने की कसमें खाने वाले प्रेम-दीवानों का रुख वार्ता के दौरान क्या होगा। युगल एक जनवरी से फरार है, तब से पंचायत का दौर चल रहा है।
पुलिस के सामने पंचायत की चुनौती
हालांकि दो पंचायतों को पुलिस स्थगित कराने में कामयाब रही है, अब रविवार की पंचायत की चुनौती पुलिस के सामने है। पुलिस का प्रयास है कि शनिवार की रात तक इस प्रकरण में फैसला ले लिया जाए।