फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: प्रेमनगर में दिन दहाड़े सराफ व्यापारी से की लाखों की लूट, हवाई फायरिंग कर आरोपी फरार

Tue, 08 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में दिन दहाड़े हथियारबंद दो बदमाश दिनदहाड़े एक सराफ की दुकान से लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। सराफ को डराने के लिए बदमाशों ने दुकान में एक फायर भी झोंका।

विज्ञापन


बदमाश अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। लूटे गए गहने और रकम के बारे में देर शाम तक सराफ ने पुलिस को ब्योरा नहीं सौंपा था।

विज्ञापन

गहने दिखाते समय तानी पिस्टल

मूल रूप से गांव जाफरपुर, थाना वेलसन मुज्जफरपुर बिहार निवासी देवेंद्र कुमार परिवार समेत मिट्टीबेड़ी में रहते हैं। प्रेमनगर में टी स्टेट रोड पर उनकी देव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे वे एक अन्य व्यापारी सूर्यकांत के साथ दुकान में बैठे थे।
 
तभी दो युवक दुकान में आए और देवेंद्र को गहने दिखाने को कहा। देवेंद्र गहने दिखाने ही लगे थे कि एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी और तिजोरी की चाबी मांगी।

देवेंद्र सकपकाए तो एक बदमाश ने शोकेस के शीशे पर फायर झोंक दिया। इससे देवेंद्र दहशत में आ गए। इसके बाद  बदमाशों ने तिजोरी खोलकर तीन लाख की नकदी और दुकान से लाखों के गहने समेट लिए और फरार हो गए। 
विज्ञापन

बदमाशों के जाते ही देवेंद्र ने शोर मचाया तो आसपास के व्यापारी वहां एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सरेबाजार लाखों की लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी अरुण मोहन जोशी, शहर के सभी सीओ और प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश काले और लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आते-जाते नजर आ रहे हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

गोपेश्वर में भी है एक दुकान
इस परिवार की एक दुकान गोपेश्वर, जिला चमोली में भी है। देवेंद्र के पिता रामजी इस दुकान को चलाते हैं। उन्हें भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें