फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बकाया टैक्स अदा न करने पर ओबरॉय परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर 

Wed, 05 Jun 2019 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

बकाया टैक्स अदा न करने पर दून के ओबरॉय परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ आयकर विभाग ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद इस तरह की यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है। इस कारोबारी परिवार पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का आयकर बकाया है। 

विज्ञापन


मुख्य आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार अंबिष्ठ ने बताया कि ओबरॉय परिवार काफी समय से विवादित चला आ रहा है। वर्ष 2014 से इस कारोबारी परिवार पर आयकर बकाया है। आशंका थी कि परिवार के कई सदस्य विदेश भाग सकते हैं। इसीलिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के माध्यम से अंबरीश ओबरॉय, प्रणव ओबरॉय, श्रवण, सीमा, गीतिका और दीपिका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया है। सर्कुलर में जिन सदस्यों के नाम हैं वे अब विदेश नहीं जा सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के माध्यम से देश के सभी प्रमुख एयरपोर्ट और विदेश मंत्रालय को ये नाम भेज दिए गए हैं। आयकर विभाग परिवार से कर वसूली के लिए अपनी कार्रवाई को भी जारी रखेगा। 

मुख्य आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार अंबिष्ठ ने बताया कि राज्य गठन के बाद किसी देनदार पर इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। बता दें कि ओबरॉय परिवार के खिलाफ कई आपराधिक (धोखाधड़ी) के मामले भी चल रहे हैं। इनमें कार लोन के एक मामले में उनके खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी किया गया था।
विज्ञापन


गुपचुप प्रॉपर्टी, कार खरीदने वालों पर आयकर की सख्ती
आयकर विभाग ने कर चोरी करने वाले लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में सात लाख 32 हजार लोगों के पैन कार्ड चिह्नित किए गए हैं। इन लोगों के आयकर रिटर्न और लेन-देन की जांच की जा रही है। मुख्य आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार अंबष्ठ ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कर चोरी करने वालों को ट्रेस करने वाले प्रोजेक्ट इनसाइट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट इनसाइट के सॉफ्टवेयर से किसी भी पैन कार्ड की पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

मसलन, किसी व्यक्ति के कितने बैंक खाते हैं, उनमें कितने रुपये जमा किए जा रहे हैं, कहां भुगतान किया जा रहा या उसने कार, जमीन या भवन खरीदा है आदि। प्रोजेक्ट के तहत सभी पैन कार्ड धारकों की निगरानी की जा रही है। जिनकी खरीद-फरोख्त या लेन-देन आयकर रिटर्न से मेल नहीं खाएगा, उन्हें तुरंत नोटिस भेज दिया जाएगा। मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में रिकवरी से संबंधित प्रकरणों में प्रोजेक्ट इनसाइट की मदद ली जा रही है। इसके बाद एक-एक कर सभी पैन कार्ड धारकों की कुंडली देखी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नीता अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त भूपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

जमीन कारोबार के मुनाफे पर भी नजर
आयकर विभाग ने राज्य से जमीन की खीद-फ रोख्त कर मुनाफा कमाने वाले लोगों का ब्योरा मांगा है। ताकि स्पष्ट हो सके कि आय के अनुरूप रिटर्न दाखिल किया गया है या नहीं।

चार आयकर सेवा केंद्र और खुलेंगे
मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में अभी चार आयकर सेवा केंद्र हैं। अब रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर व अल्मोड़ा में चार और नए केंद्र खोले जा रहे हैं। यहां आयकर से संधित किसी भी शिकायत, सुझाव या मदद के लिए संपर्क कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें