सभी पीठासीन अधिकारी पीडीएमएस एप पर पंजीकरण कराएंगे और मतदान प्रक्रिया की समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे। जिसमें सामग्री प्राप्ति, मतदान दल के प्रस्थान, मतदान दिवस पर मॉक पोल के प्रारंभ, वास्तविक मतदान के प्रारंभ, हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत की सूचना भेजना, मतदान समाप्ति के बाद पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या एवं अन्य सभी विवरण देंगे। मतदान के समय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर इस एप से सूचना भेज सकते हैं। इस व्यवस्था के लिए राज्य और जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।