पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री भी स्टार प्रचारक
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम हैं। इसमें उत्तराखंड के 30 नेता शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य पूर्व मंत्रियों भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन अभी तक ईडी जांच में घिरे हरक सिंह कांग्रेस के प्रचार के लिए मैदान में नहीं दिखे।
सचिन पायलट की मांग पर सूची में नाम नहीं
पांचों लोकसभा सीटों से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट की मांग की जा रही थी। लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में पायलट का नाम नहीं है।
उत्तराखंड से ये नेता स्टार प्रचारक
पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, मयूख महर, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, हरीश धामी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह नेगी, सुमित हृदयेश, विरेंद्र जाती, रवि बहादुर, खुशाल सिंह अधिकारी, मदन बिष्ट, पूर्व मंत्री नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, जीत राम के अलावा ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, ज्योति रौतेला को स्टार प्रचारक बनाया गया।