उत्तराखंड के पांच जिलों में 55 प्रतिशत से कम मतदान
2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के पांच जिले ऐसे थे, जिनमें 55 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। प्रदेश में कुल 61.50 मतदान हुआ था लेकिन रुद्रप्रयाग में 54.21 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल में 49.32 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल में 50.88 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 52.09 प्रतिशत और अल्मोड़ा जिले में 47.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
किस लोकसभा में कितने प्रतिशत मतदान
| लोकसभा चुनाव वर्ष |
मतदान प्रतिशत |
राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत |
| 2004 |
49.25 |
58.07 |
| 2009 |
53.96 |
58.21 |
| 2014 |
62.15 |
66.30 |
| 2019 |
61.50 |
667.40 |
ये भी पढ़ें... Uttarakhand: कल पूरे हो जाएंगे धामी सरकार के दो साल, सीएम-मंत्री और सांसद करेंगे उपलब्धियों का बखान
पहली बार चुनाव आयोग ने वोटर टर्न आउट को बढ़ाने के लिए बूथ लेवल स्ट्रैटजी बनाई है। इस पर वोटर टिप काम कर रही है। मकसद ये है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। -नमामि बंसल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड