फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: देवभूमि में 4 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ, 6 को मायावती करेंगी जनसभा को संबोधित

Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ/मायावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चुनाव प्रचार में भी गरमाहट शुरू हो गई है। चार अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह अप्रैल को बसपा सुपीमो मायावती चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की भी रुड़की में चुनावी सभा करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। 

विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस और बसपा की ओर से दिल्ली में सरकार बनाने को लेेकर फिलहाल पहला फोकस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड पर भी लगा हुआ है। क्योंकि लोकसभा के प्रथम चरण में उत्तराखंड की भी पांचों सीटों पर चुनाव होने हैं।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ की चार अप्रैल को ही सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए भाजपा सहित तमाम बड़ी पार्टियों के राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों की रैलियों और जनसभाओं के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झबरेड़ा व केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने भगवानपुर में चुनावी सभाएं कीं।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को भाजपा के पक्ष में नेहरू स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। इसी प्रकार बसपा सुप्रीमो छह अप्रैल को दिल्ली-हरिद्वार रोड पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से भी प्रियंका गांधी के भी चुनाव को लेकर रुड़की में पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें