फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज से गुस्साए परिजनों ने दामाद का पीट-पीटकर किया बुरा हाल, बेटी को लेकर हुए फरार

Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
शादी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रेम विवाह से गुस्साए ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर दिनदहाड़े बेटी को वहां से लेकर फरार हो गए। जान बचाकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


युवक के अनुसार उसने करीब तीन माह पहले युवती के परिजनों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था। गंगनहर कोतवाली पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना निवासी है। दो साल पहले लंढौरा क्षेत्र की युवती लुधियाना अपने एक रिश्तेदार के यहां गई थी।

उस दौरान उसकी युवती से जान पहचान हो गई। दोनों में बातचीत हुई तो उनमें प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने तीन माह पूर्व मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों लुधियाना में ही रहने रहे। इसी बीच कुछ दिन पहले ससुरालियों ने फोन पर संपर्क कर बातचीत करनी शुरू कर दी।

युवती के परिजनों ने उन दोनों को राजी खुशी अपनाने के लिए हामी भी भर दी। पीड़ित युवक ने बताया कि हाल ही में ससुरालियों ने फोन कर बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की। ससुरालियों के झांसे में आकर वह पत्नी को लेकर सोमवार दोपहर रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पत्नी के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देख ससुराल के लोग उसकी पत्नी का अपहरण कर गाड़ी में बैठाकर ले गए।

साथ ही पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजन नाराज थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें