फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में मौसम भी लेगा वोटरों की परीक्षा, मैदान में चिलचिलाती धूप तो पहाड़ में बारिश करेगी परेशान

Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में आज मौसम भी मतदाताओं की परीक्षा लेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज धूप खिली रहेगी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के चलते लोगों को राहत रहेगी। दोपहर में तेज धूप और गर्मी मतदाताओं को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

सुबह से ही प्रदेशभर में अच्छी धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद तेज धूप और गर्मी हो सकती है। मौसम केंद्र ने दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास तक पहुंचने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक लोगों को बहुत तेज गर्मी से जूझना पड़ सकता है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में शाम से समय हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें