निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में 18 से 29 आयुवर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 21,20,218 है। यह संख्या कुल मतदाताओं का 27.54 फीसदी है। हरिद्वार जिले में 4,21,365 युवा मतदाता हैं। उत्तरकाशी जिले में 70217 युवा मतदाता हैं।
पिथौरागढ़ में 94230, चमोली में 78806, रुद्रप्रयाग में 49369, टिहरी में 130452, देहरादून जिले में 331260, बागेश्वर में 50675, पौड़ी में 139332, नैनीताल में 194337, अल्मोड़ा में 128320, ऊधमसिंह नगर में 378519 और चंपावत जिले में 53196 युवा मतदाता हैं। मतदाताओं का यही वर्ग किसी चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही सभी दलों के चुनावी गणित का उलटफेर करते हैं।
ऐसे में भाजपा समेत सभी दलों की नजर इन युवा मतदाताओं पर टिकी है। जबकि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 76,98,293 हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग में मतदाता सूची बनाए जाने का कार्य जारी है, ऐसे में इनकी संख्या में इजाफा होगा।
टिहरी गढ़वाल (वर्ष 2014)
सांसद - माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा)
कुल वोट मिले - 442531
रनर अप - साकेत बहुगुणा (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 252030
विधानसभा - यमुनोत्री, पुरोला, गंगोत्री, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट, मसूरी।
पौड़ी गढ़वाल
सांसद - भुवन चंद्र खंडूड़ी (भाजपा)
कुल वोट मिले - 405690
रनर अप - हरक सिंह रावत (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 221164
विधानसभा - थराली, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, कोटद्वार, रामनगर।
हरिद्वार
सांसद - डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा)
कुल वोट मिले - 567662
रनर अप - रेणुका रावत (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 368340
विधानसभा - ऋषिकेश, डोईवाला, धर्मपुर, हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण।
अल्मोड़ा
सांसद - अजय टम्टा (भाजपा)
कुल वोट मिले - 346586
रनर अप - प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 250550
विधानसभा - धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, कपकोट, बागेश्वर, द्वाराघाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत।