फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़वाकर राजनीति की : मनोज तिवारी

Mon, 08 Apr 2019 03:41 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
फूल मालाओं से किया गया मनोज तिवारी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़वाकर राजनीति की है। उन्होंने आह्वान किया कि देश विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जितवा कर केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत का बेटे हैं। भ्रष्टाचारियों के साथ देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब के लिए मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। पाकिस्तान को घर में घुस कर सेना ने आईना दिखाया तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा और वह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने लगी। मनोज तिवारी ने देश की जनता से देश मे पल रहे जयचंदों को बेनकाब करने के लिए पांच साल और भाजपा को मौका देने का आह्वान किया।

किच्छा के मुख्य बाजार में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें