फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: खराब मौसम की वजह से उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट पर स्मृति ईरानी की जनसभा स्थगित

Mon, 08 Apr 2019 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सभा को संबोधित करती स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अल्मोड़ा में लोअर मालरोड में एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने वाली थीं। उनकी जनसभा एक बजे थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह तय समय पर नहीं आ सकीं। मैदान में आए लोग स्मृति ईरानी का इंतजार करते रहे। लेकिन तेज बारिश होने के बाद सभा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


लोकसभा मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी ने बताया कि जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आना था, लेकिन देर रात उनके अल्मोड़ा आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। राजीव गुरुरानी ने बताया कि सभा में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें