फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, झूलापुलों पर भी आवाजाही बंद

Mon, 08 Apr 2019 07:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट/टनकपुर/बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान को देखते हुए सोमवार शाम पांच बजे से नेपाल सीमा अगले 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। नेपाल सीमा अब बृहस्पतिवार की शाम मतदान समाप्ति के बाद खुलेगी।

विज्ञापन


धारचूला एसएसबी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यूएस देवली, जौलजीबी एसएसबी इंचार्ज इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के आदेश पर सोमवार शाम 5 बजे नेपाल को जोड़ने वाले धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट और तिकड़म में बने झूलापुलों के साथ ही व्यास घाटी के गर्ब्यांग के पास स्थित सीता पुल पर ताले लगा दिए गए हैं।

दोनों देशों से आवागमन करने वाले लोग पांच बजे से पहले ही अपने-अपने देशों की सीमा क्रास कर चुके थे। वहीं, टनकपुर से लगी भारत-नेपाल सीमा मंगलवार की शाम पांच बजे से 48 घंटे के लिए जबकि बनबसा से लगी सीमा मंगलवार-बुधवार की रात 12 बजे बाद सील हो जाएगी।
विज्ञापन


सीओ नरेश चंद ने बताया कि इस दौरान आपात परिस्थिति के अलावा किसी को भी दोनों देशों के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए मेला क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र से श्रद्धालुओं को सीमा सील होने की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें