फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा से मांगे दो हजार होमगार्ड

Fri, 29 Mar 2024 07:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: बैठक में उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली आदि के गृह सचिव और अपर पुलिस महानिदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पड़ोसी राज्यों की चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें गृह सचिव दिलीप जावलकर और एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने राज्य की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि उत्तराखंड राज्य ने हरियाणा से 2000 होमगार्ड मांगे हैं। इसके अलावा अन्य सभी सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस बैठक में उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली आदि के गृह सचिव और अपर पुलिस महानिदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। गृह सचिव दिलीप जावलकर ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड ने सभी सुरक्षा संबंधी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इसके लिए समय-समय पर बैठक भी की जा रही हैं, जिनमें अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

Lok Sabha Election 2024:  अल्मोड़ा से चुनाव हारने की कसक, बोले हरीश रावत- नहीं तो केंद्र में मंत्री बनता

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था और निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी एपी अंशुमान ने बताया कि राज्य में सभी 93 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। पड़ोसी राज्यों से समन्वय के लिए 26 बैठकें की गई हैं।

इनमें राज्यों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड की ओर से हरियाणा राज्य से 2000 होमगार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। लगातार दूसरे राज्यों से सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें