हार के बाद चुनाव प्रबंधन में जुटी पार्टी
2022 के विधानसभा चुनाव में 11 में से पांच सीटें गंवाने के बाद प्रदेश संगठन हरिद्वार जिले में चुनाव प्रबंधन में जुट गया था। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर बूथ प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन हारी सीटों में जाकर लाभार्थी सम्मेलन के जरिये पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में ही पार्टी के चुनाव और बूथ प्रबंधन की असल परीक्षा होगी। मिसाल के तौर पर भाजपा भगवानपुर, मंगलौर, खानपुर, ज्वालापुर और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में 537 बूथों में पीछे रही। पार्टी ने इन बूथों को मजबूत करने के लिए खास योजना बनाई। इनमें अपने विधायकों और सांसदों और सरकार के मंत्रियों को भेजा।
ये भी पढ़ें...Pushkar Singh Dhami: दून में आज सीएम करेंगे मेगा रोड शो... सशक्त नारी समृद्ध नारी उत्सव...ये है ट्रैफिक प्लान
10 मार्च तक उम्मीदवार घोषित होने की संभावना
पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा हरिद्वार और गढ़वाल लोस सीट पर 10 मार्च तक उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व से फीड बैक लिया है। साथ ही एक एजेंसी भी दावेदारों का दमखम टटोल रही है।
विस हारे जीते
भगवानपुर 143 10
मंगलौर 94 38
खानपुर 126 51
ज्वालापुर 98 50
हरिद्वार ग्रामीण 76 87