फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रत्याशियों की मांग, उनके लिए राहुल, प्रियंका मांगें वोट

Tue, 02 Apr 2024 10:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे ने बताया कि पांचों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं होंगी। जल्द ही चुनावी रैलियों का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस के पांचों प्रत्याशियों की मांग है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रैली कर उनके लिए वोट मांगें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी हाईकमान को स्टार प्रचारकों की मांग भेज दी है।

विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, इमरान प्रतापगढ़ी, दीपेंद्र हुड्डा, राजा बराड़ की भी चुनावी रैली के लिए प्रत्याशियों की ओर से मांग की गई। गढ़वाल पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में स्टार प्रचारकों की चुनावी रैली कराने के लिए प्रत्याशी की मांग हाईकमान को भेजी है।

पांचों प्रत्याशियों ने स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की मांग की है। प्रत्याशी चाहते हैं कि राहुल और प्रियंका उनके क्षेत्र में चुनावी रैली या रोड शो कर वोट मांगे। इसके अलावा टिहरी, गढ़वाल, हरिद्वार लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट की रैली कराने की मांंग की है। नैनीताल सीट पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बराड़ की चुनावी रैली कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


Lok Sabha Chunav: पांच को हरिद्वार में चुनाव प्रचार गरमाएंगे जेपी नड्डा, रोड शो और जनसभा की तैयारी शुरू
विज्ञापन


कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे ने बताया, पांचों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं होंगी। जल्द ही चुनावी रैलियों का कार्यक्रम तय किया जाएगा। प्रत्याशियों की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य शीर्ष नेताओं की रैली की मांग की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें