फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav: पांच को हरिद्वार में चुनाव प्रचार गरमाएंगे जेपी नड्डा, रोड शो और जनसभा की तैयारी शुरू

Tue, 02 Apr 2024 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आर्यनगर चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक रोड शो होगा। रोड शो शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
जे पी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जनसभा को संबोधित करने से पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कई कार्यक्रम होना है।

विज्ञापन


इसमें मां माया देवी के दर्शन, संतों से संवाद और बूथ कार्यकर्ताओं को भी वह संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारी में जुटे नगर विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के जिला कमेटी की ओर से सभी को दायित्व सौंपा गया है।

Uttarakhand: जिस गांव को MP अजय टम्टा ने लिया गोद, 10 साल से लोगों ने नहीं देखी शक्ल: दावों की खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यनगर चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक रोड शो होगा। रोड शो शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल पर पहुंचेगा। यहां पर लोकसभा के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें