फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: संसद में उत्तराखंड के सांसद रहे सर्वाधिक हाजिर, एडीआर रिपोर्ट...इन्होंने पूछे सबसे ज्यादा सवाल

Wed, 27 Mar 2024 11:50 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

17वीं लोकसभा के कार्यकाल में उत्तराखंड के पांचों सांसदों ने पांच साल में औसत 48 सवाल पूछे। पांच साल में संसद में हाजिर रहने के मामले में पांचों में से गढ़वाल सांसद 92.3 प्रतिशत हाजिरी के साथ पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल के भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत 17वीं लोकसभा के कार्यकाल में संसद में सर्वाधिक हाजिर रहने वाले उत्तराखंड के सांसद रहे, जबकि सबसे कम हाजिरी हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की रही। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सांसदों के कार्यकाल की रिपोर्ट जारी की है, जिससे ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


राज्यवार औसत आंकड़ों की बात करें, तो संसद में हाजिर रहने के मामले में औसत 216 दिनों के साथ छत्तीसगढ़ व गुजरात के सांसद पहले नंबर पर हैं, जबकि उत्तराखंड के पांच सांसदों की औसत हाजिरी 188 दिन रिकॉर्ड हुई। इसी प्रकार औसत सवाल पूछने के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र के सांसद पांच साल में 315 सवालों के साथ शीर्ष पर रहे हैं।

उत्तराखंड के सांसदों ने औसत 48 सवाल पूछे, जबकि पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के सांसदों ने औसत 26 सवाल पूछे। पांच साल में संसद में हाजिर रहने के मामले में पांचों में से गढ़वाल सांसद 92.3 प्रतिशत हाजिरी के साथ पहले नंबर पर हैं। वह 273 में से कुल 252 दिन संसद में हाजिर हुए। इस दौरान 57 सवाल पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट संसद में 114 दिन मौजूद रहे
दूसरे नंबर पर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा हैं, जो 242 यानी 88.6 प्रतिशत हाजिरी रहे और उन्होंने नौ सवाल पूछे। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह 86.10 प्रतिशत यानी 235 दिनों के साथ तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने 117 सवाल पूछे। नैनीताल के सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट संसद में 114 दिन मौजूद रहे।

उनकी हाजिरी 41.8 प्रतिशत है। उन्होंने 39 सवाल पूछे। सबसे कम हाजिरी हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की रही। वह पांच साल में 273 में से 97 दिन सदन में हाजिर हुए। उनकी हाजिरी 35.5 प्रतिशत है। उन्होंने 18 सवाल पूछे।

ये भी पढ़ें...Election 2024:  उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे पीएम मोदी...शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भाजपा सांसदों ने पूछे सबसे ज्यादा सवाल

सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले शीर्ष तीन स्थानों पर भाजपा के सांसद शामिल हैं। पश्चिमी बंगाल की बालुरघाट सीट से भाजपा सांसद डॉ. सुकांता मजूमदार ने सर्वाधिक 596 सवाल पूछे। मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने 586 सवाल पूछे। झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा सांसद बिद्युत बरन महतो 580 सवालों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें