कल होगी नामांकन पत्रों की जांच
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांचों सीटों पर आए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सही जानकारी न होने पर नामांकन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। सीसीटीवी की निगरानी में नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच होगी। 30 मार्च को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
2019 चुनाव मैदान में थे 52 उम्मीदवार
राज्य गठन के बाद से अब तक चार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 2004 के चुनाव में कुल 54 प्रत्याशी, 2009 चुनाव में 76, 2014 चुनाव में 74 और 2019 के चुनाव में 52 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।