बैठक में स्टेट नोडल ऑफिसर ( एक्सपेंडिचर एवं मॉनिटरिंग) मनमोहन मैनाली ने जानकारी दी कि प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती का प्लान तैयार कर दिया गया है।
प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में जो शैडो एरिया है, वहां संचार व्यवस्था सुचारु करने के लिए जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित कर दिया गया है। एडीजी एपी अंशुमान ने बताया कि प्रदेश के दुर्गम इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास समेत वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी, एसएसपी व एसपी मौजूद थे।