फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : इस टास्क के लिए मिलकर काम करेगी यूपी और उत्तराखंड पुलिस, बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

Mon, 21 Jan 2019 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी और उत्तराखंड सीमा के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक खटीमा में हुई। इस मौके पर हिस्ट्रीशीटर, तस्करों आदि पर शिकंजा कसने को लेकर मंथन हुआ। 

विज्ञापन


त्वरित कार्रवाई के लिए दोनों राज्यों की सीमांत पुलिस का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। इसमें सूचनाओं का आदान-प्रदान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हिस्ट्रीशीटर, वांछित अपराधियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया गया। इधर, जसपुर में भी इस संबंध में दोनों राज्यों के अधिकारियों ने चर्चा की।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार दोपहर पुलिस अधिकारियों की ईस्टर फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में खटीमा सीओ कमला बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव शांतिपूर्वक कराने को लेकर बार्डर चेकिंग, बेहतर समन्वय, बार्डर पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

               

दूसरे प्रदेश में जाकर छिपने वाले अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी

खटीमा सीओ ने बताया कि अपराध कर दूसरे प्रदेश में जाकर छिपने वाले अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। वहां पर खटीमा कोतवाल संजय पाठक, पीलीभीत माधोटांडा एसएचओ दुर्गा सिंह, न्यूरिया एसएचओ नरेश कुमार कश्यप, नानकमत्ता कोतवाल डीआर वर्मा, खटीमा एसएसआई देवेंद्र गौरव, झनकईया थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, 17 मील चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय, मझोला न्यूरिया चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र जोशी, चौकी प्रभारी बरहैनी अमरिया सतेंद्र कुमार, चकरपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार शामिल रहे। 

इधर, जसपुर में टीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि जिला मुरादाबाद और बिजनौर से कोतवाली क्षेत्र की सीमाएं लगी हैं। मुरादाबाद का थाना ठाकुरद्वारा, भगतपुर और बिजनौर जनपद का भाना रेहड़ व अफजलगढ़ क्षेत्र सीमा से बिल्कुल सटा है।
विज्ञापन

अपराधियों की सूची साझा की

अपराधी अपराध करके सीमा पार कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दोनों राज्य के अपराधियों की सूची साझा की। वहां काशीपुर कोतवाल चंचल शर्मा, कुंडा एसओ सुधीर कुमार, अबुल कलाम, आईटीआई एसओ कुलदीप अधिकारी, रेहड़ एसओ आशीष कुमार, ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज कुमार, अफजलगढ़ एसओ तेजेंद्र सिंह, एसएसआई गिरीश शर्मा, सुशील कुमार, एसआई अनिल जोशी, जावेद हसन, देवेंद्र राजपूत आदि उपस्थित थे। 
               
इन सूचनाओं का हुआ आदान प्रदान                       
उत्तराखंड से हिस्ट्रीशीटरों की सूची :==: खटीमा के 43 हिस्ट्रीशीटर, दो मोस्ट वांटेड 2500 के इनामी सज्जाद, गोपाल विश्वास व नानकमत्ता क्षेत्र के 28 हिस्ट्रीशीटर, वांछित जसविंदर और बलजिंदर सिंह।
यूपी से हिस्ट्रीशीटरों की सूची :==: न्यूरिया के वर्ष 2008 से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी वीरबख्श।              
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें