घर के सामने खुला टैंक मासूम के लिए काल बन गया। पड़ोसियों का कहना है कि रोज यहां बच्चे खेलते रहते हैं लेकिन कभी ऐसी घटना नहीं हुई। संयोग ही कहा जाएगा कि बच्ची के कमरे से निकलते समय टैंक का ढक्कन पानी के लिए खुला छोड़ा गया था।
देर रात तक पुलिस को नहीं थी जानकारी
जीतपुर नेगी में दोपहर के समय घटना होने के बाद देर रात तक टीपीनगर पुलिस चौकी को पता नहीं था। पुलिसकर्मियों का कहना था कि किसी ने हादसे की जानकारी नहीं दी थी।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
रामपुर रोड स्थित क्रशर के पास पानी भरने पर पिछले साल दो बच्चे डूब गए थे। मुखानी क्षेत्र में भी टैंक खुला रहने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है।