फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाई लोहड़ी, ढोल की थाप पर किया भंगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दून में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से लोहड़ी का पूजन कर बांटी गई मूंगफली और रेवड़ी -सिख संगत ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी
विज्ञापन


राजधानी दून में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों के बाहर आग जलाकर रेवड़ी और मूंगफली बांटी गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने भंगड़ा किया। वहीं सिख संगत ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
शनिवार को लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से लोहड़ी का पूजन कर परिक्रमा की गई। महिलाओं ने दे माई लोहड़ी तेरी जीवे जोड़ी, सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन बेचारा हो गीत गाए। पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में लोहड़ी की पूजा अर्चना कर जलाकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मनोज सूरी, गौरव कोहली, चंद्रमोहन आनंद, तिलक राज भाटिया, कपिल गोगिया, ओम प्रकाश सूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घंटाघर स्थित लुनिया मोहल्ला जन कल्याण समिति की ओर से लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार आपसी सद्भभाव व भाईचारे का पर्व है। इस दौरान रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व पार्षद संतोख सिंह नागपाल, अजय किशन कपूर, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्या कपूर, योगेंद्र कुकरेती, सीमा, सुनील अग्रवाल, योगिता, राजीव वर्मा, डोली, शिवराज अरोड़ा, नीलिमा आदि मौजूद रहे।

सर्दी की विदाई व बसंत के आगमन का पर्व है लोहड़ी
करनपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से लोहड़ी पर्व पर गणपति पूजन व अग्निदेव की पूजा की गई। इसमें मुख्य यज्ञनाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश डूसेजा ने लोहड़ी पर्व का उद्घाटन किया। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लोहड़ी का पर्व सर्दी की विदाई व बसंत के आगमन का पर्व है। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुभाष वासुदेव, कोषाध्यक्ष सतीश डूसेजा, जनक राज, यशपाल, बृजमोहन विरमानी, आशुतोष, गौरी देवी आदि मौजूद रहे।
डिस्पेंसरी रोड पर मनाई गई लोहड़ीडिस्पेंसरी रोड पर व्यापारियों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बांगा, सुरेश गुप्ता, सोनू, राजू, तीरथ सचदेवा, राम कपूर, मनोज कुमार, रजत कुमार, राहुल, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें