फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: तीन और स्पेशल ट्रेनें पहुंचेंगी उत्तराखंड, गोवा से हरिद्वार के लिए आज रवाना होगी ट्रेन

Sun, 17 May 2020 09:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हैदराबाद और अहमदाबाद से ट्रेनें शनिवार देर रात हुईं रवानाए, पश्चिम बंगाल से भी सहमति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले दो से तीन दिन में प्रवासियों को लेकर तीन स्पेशल ट्रेनें उत्तराखंड पहुंचेंगी। इनमें से एक स्पेशल ट्रेन रविवार को गोवा से हरिद्वार के लिए चलेगी। इसके अलावा एक स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से हरिद्वार और दूसरी अहमदाबाद से लालकुआं के लिए आएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिम बंगाल से 1400 प्रवासियों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने पर भी सैद्धांतिक सहमति हो गई है। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई।


सरकार ने अगले पांच दिनों की कार्ययोजना के तहत अवगत कराया कि गुजरात,  तेलंगाना, पुणे, सूरत,  दिल्ली, गोवा, त्रिवेंद्र, चेन्नई व अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को रेल से लाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी से रेल मार्ग से आएंगे 56258 प्रवासी

सरकार के स्तर पर तय हुआ है कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड 56258 प्रवासी रेल मार्ग से लाए जाएंगे। 13684 लोगों को उत्तराखंड से यूपी भेजा जाएगा। इसके अलावा रविवार से अगले चार दिन तक यूपी से 7000 लोगों के आने के लिए पास जारी होंगे।

2.17 लाख पहुंचा प्रवासियों का ऑनलाइन पंजीकरण
अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए 217339 प्रवासियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। अब तक चले अभियान में विभिन्न राज्यों से 89428 प्रवासियों को लाया जा चुका है। 18645 प्रवासियों को राज्य से बाहर उनके प्रांतों में भेजा गया है। अन्य राज्यों को जाने वाले प्रवासियों के ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या 35538 हो चुकी है। राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले में अब तक 72658 लोग भेजे गए हैं।
विज्ञापन

राज्यों में आ चुके प्रवासियों का ब्योरा

राज्य        प्रवासी
दिल्ली       29662
हरियाणा   17068
यूपी          15530
चंडीगढ      7807
पंजाब        4594
राजस्थान   3787
महाराष्ट्र     3782
गुजरात     3527
कर्नाटक     2443
अन्य राज्य  1228
कुल योग    89428
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें