फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown In Uttarakhand: प्लास्टिक पर लगा बैन हटा, केवल लॉकडाउन के समय तक कर सकेंगे प्रयोग

Fri, 27 Mar 2020 11:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान प्लास्टिक की वस्तुओं के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटा दिया है। सचिवालय प्रशासन ने पिछले वर्ष पर्यावरणीय दुष्प्रभाव के चलते किसी भी स्तर पर बैठकों व अन्य कार्यक्रमों में प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रतिबंध स्थगित करने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के बाद एक अगस्त 2019 को जारी आदेश अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सरकार के सामने कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव कार्य में कई तरह की चुनौतियां आ रही हैं।

प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक साधनों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। जिला प्रशासन राहत सामग्री, भोजन वितरण, पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्लास्टिक की वस्तुएं इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हैं। ऐसी स्थिति में सरकार ने ये निर्णय लिया है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल दोबारा शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इससे प्रभावितों तक आवश्यक वस्तुओं की पैकेजिंग कर पहुंचाना आसान हो जाएगा। हालांकि पुराने आदेश को महामारी के चलते स्थगित किया है। स्थितियां नियंत्रण में आने के बाद दोबारा प्रतिबंध लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें