फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एम्स में भर्ती साध्वी पद्मावती डिस्चार्ज, गंगा रक्षा के लिए स्वामी शिवानंद का अनशन अभी भी जारी

Thu, 26 Mar 2020 04:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार में मातृ सदन की अनुयायी साध्वी पद्मावती को एम्स दिल्ली से डिस्चार्च कर दिया गया है। एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद साध्वी तो हरिद्वार मातृ सदन लाया गया। हालांकि साध्वी अभी बोल नहीं पा रही हैं और इशारों से अपनी बातें समझा पा रही हैं।

विज्ञापन


उधर मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती का आमरण अनशन जारी रहा। गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रही साध्वी पद्ममावती की तबीयत बिगड़ने पर एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था।

तब से उनका वहीं उपचार चल रहा था। बुधवार शाम उन्हें एम्स प्रबंधन ने डिस्चार्ज कर दिया। जिस पर उन्हें हरिद्वार लाया गया। मातृ सदन के ब्रह्मचारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि एम्स प्रबंधन ने सभी भर्ती मरीजों को कोरोना वायरस के मद्देनजर डिस्चार्ज कर दिया है।  इसी क्रम में साध्वी पद्मावती भी हरिद्वार लाई गई हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा की मौजूदा स्थिति बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। साथ ही प्रदेश सरकार पर मातृ सदन के संतों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप पत्र में लगाया है। ब्रह्मचारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि स्वामी शिवानंद सरस्वती अभी भी केवल डेढ़ लीटर पानी ग्रहण कर रहे हैं। कुछ लोग उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें