प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक पैकेज देकर रुकी हुई अर्थव्यवस्था को गति देने का प्रयास किया है। अगर वाकई लोग प्रधानमंत्री के आह्वान पर मेक इन इंडिया को प्रमोट करें तो इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने और मजबूती देने के लिए सरकार ने अच्छा कदम उठाया है।
- कमल गिरी
प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, यह स्वागतयोग्य है। उम्मीद थी कि लॉकडाउन के चौथे चरण की जानकारी मिलेगी, लेकिन अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। हम कोरोना को मिलकर हराएंगे।
मीतू, गृहणी, मोहिनी रोड
भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक पैकेज जरूरी था। इससे सामान्य वर्गीय व्यापारी को भी लाभ मिलना चाहिए। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पीएम मोदी जो भी कदम उठाएंगे, हम पूरा सहयोग करेंगे।
संजय कुमार, व्यापारी, गांधी ग्राम
प्रधानमंत्री का बहुत ही शानदार कदम है। इससे अब तक अर्थव्यवस्था को जो झटका लगा था बहुत हद तक फायदा होगा। इस पैकेज ही भारत को बहुत आवश्यकता थी।
मनमोहन कंडवाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन
प्रधानमंत्री द्वारा 20लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिये जाने का प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड स्वागत करता है ।आशा करते हैं कि इससे देश की गिरती अर्थ व्यवस्था को संजीवनी मिलेगी। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने छोटे व्यापारियों को समझा है।
नवीन वर्मा