फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0 : जयपुर से हरिद्वार स्टेशन पहुंचे 1308 प्रवासी, उत्तर प्रदेश के युवक भी पहुंच गए

Sat, 16 May 2020 09:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जयपुर से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 1308 यात्री पहुंचे। सभी को सैनिटाइज कर गृह जनपद में भेज दिया गया। ट्रेन नियत समय से आधा घंटे पहले ही पहुंच गई थी। इससे पूरी प्रक्रिया साढ़े दस बजे तक समाप्त कर ली गई। ट्रेन में अधिकांश लोग मजदूर थे। ट्रेन में उत्तर प्रदेश के आठ युवक भी पहुंच गए थे। उनके स्वास्थ्य जांच कर घर जाने के लिए छोड़ दिया।

विज्ञापन



राजस्थान के जयपुर से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5.55 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचनी थी। मगर ट्रेन आधा घंटा पहले ही 5.25 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इसके बाद बोगीवार प्रवासी यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया।

सभी यात्रियों को सैनिटाइज कराकर बसों में बैठाया गया। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि समय से ट्रेन के आने पर सभी यात्रियों को बसों में बैठकर उनके गृह जनपद के रवाना कर दिया, लेकिन इस ट्रेन में उत्तर प्रदेश के आठ युवक पहुंच गए।
विज्ञापन



उनमें सात मुजफ्फरनगर के और एक शाहजहांपुर का था। उन्हें रास्ते में उतरने का मौका नहीं मिला। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रुड़की में मामा के यहां पर आना था, लेकिन जांच में यह झूठ पाया गया। उनके स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जाने के लिए छोड़ दिया गया।

सूची में हरिद्वार के थे 63 पहुंचे 19 लोग

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची में ट्रेन में आने वाले प्रवासियों में हरिद्वार के 63 लोग शामिल थे, लेकिन हरिद्वार के मात्र 19 ही लोग ट्रेन से उतर सके। संख्या कम होने से अधिकारियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

विज्ञापन

अहमदाबाद से आए यात्रियों को भेजा गृह जनपद

एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि दूरी के क्षेत्र के होने के चलते हुए तीन जनपदों के 570 प्रवासी लोगों को हरिद्वार के तीन स्थानों पर रोक लिया गया था। इनमें निर्मल फार्म हाउस में रुद्रप्रयाग के 150, वाटिका फार्म हाउस में रुद्रप्रयाग के 100 और उत्तरकाशी के 83 लोगों को, प्रेमनगर आश्रम में चमोली के 237 लोगों को ठहराया गया था। तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सभी को सुबह भेज दिया गया।

आज पहुंच जाएगी प्रवासियों को लाने वाली स्पेशल ट्रेन

उत्तराखंड के प्रवासियों को अहमदाबाद से लेकर आने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। अब ट्रेन शनिवार रात 11 बजे अहमदाबाद से चलेगी और रविवार दोपहर चार बजे तक लालकुआं पहुंच सकती है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09065 अजमेर, रेवाड़ी से दिल्ली होते हुए आएगी।


अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिसके चलते इस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया। इधर, प्रशासन ने रोडवेज के आरएम कुमाऊं से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए 25 अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने को कहा है। साथ ही बरेली के श्रमिकों को छोड़ने के लिए 15 बसों की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें