पहले जमीन बेच दी और फिर उसे बैंक में बंधक रख कर लोन ले लिया। इसमें भी उसने सह खातेदार की जमीन बेच डाली। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित का कहना है कि उनके दादा ने छह अक्तूबर 1989 में वसीयत की थी। सहखातेदारी और मुख्तारेआम की जानकारी होने के बावजूद षड़यंत्र रचते हुए जमीन के एक हिस्से को फर्जीवाड़ा कर बेच दिया गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सलीम अहमद निवासी मेहूंवाला माफी की शिकायत पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी मेहरबान अली उसके भाई कुर्बान अली निवासी मेहूंवाला, ईदू और उसके भाई लियाकत निवासी मेहूंवाला और शबाना पत्नी सुलेमान निवासी मेहूंवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि फर्जी व कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शिकायतकर्ता की जमीन बेची गई। इसके बाद जिला को-ऑपरेटिव बैंक माजरा शाखा में जमीन बंधक रखकर लोन ले लिया गया।
जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी
देहरादून। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार गोयल निवासी रेसकोर्स की शिकायत पर तीन नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हरजीत सिंह बग्गा, राजेश त्यागी, तरुण गांधी पुत्र सुदेश गांधी निवासी नेहरू कॉलोनी व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, षड़यंत्र सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बैंक के कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का आरोप है। मा.सि.रि.