फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंस में समाया लोडर, चालक की मौत, महिला नदी में बही

Sat, 21 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून)

सार

  • वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, नदी में बहकर महिला हुई लापता
  • गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश के रोहडू किया रेफर
विज्ञापन
नदी में समाया लोडर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की देर शाम तहसील के लखवाड़ बैंड के समीप एक लोडर विक्रम (छोटा हाथी) टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। वाहन में सवार एक महिला लापता हो गई जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू रेफर किया है। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोडर विक्रम शाम के समय विकासनगर से त्यूनी के लिए रवाना हुआ। हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर रात करीब 12 बजे त्यूनी से पांच किमी पहले लखवाड़ बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन टोंस नदी में जा गिरा।

वाहन में सवार गोपाल (38) पुत्र वीर बहादुर निवासी सरनाड़ पानी त्यूनी बीच में ही छिटक गया जबकि, वाहन में सवार अन्य लोग वाहन समेत नीचे खाई में चले गए। वाहन कई पलटे खाने के बाद टोंस नदी में चला गया। घायल गोपाल किसी तरह हिम्मत जुटाकर सड़क पर आया और फोन पर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बरामद हुआ चालक का शव

बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
परिजनों की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक जीवन सिंह तोमर, गोपाल दास, सुरेश जिनाटा मौके पर पहुंचे। घायल बल बहादुर(27) पुत्र पूरण, खेमराज(28) पुत्र बल बहादुर दोनों निवासी सरनाड़ पानी त्यूनी को गोपाल के साथ 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी ले जाया गया। जहां बल बहादुर और खेम राज की गंभीर हालत होने पर रोहड़ू रेफर कर दिया। वहीं, गोपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सुबह होने पर राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक राजू रावत (42) पुत्र काना निवासी रायपुर देहरादून का शव बरामद कर लिया। राजस्व पुलिस ने बताया कि वाहन में बिलमति (55) पत्नी बिरखा बहादुर भी थी, जो टोंस के तेज बहाव में लापता हो गई। उसकी खोजबीन की जा रही है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दून भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें