अभी तक किडनी और कार्निया ट्रांसप्लांट की है सुविधा
एम्स ऋषिकेश में अभी तक किडनी और कार्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा है। रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन ने आठ जनवरी 2021 को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति एम्स को दी थी। तब से एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक दो किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। वहीं, 20 अगस्त 2019 को उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय से एम्स प्रशासन को कार्निया ट्रांसप्लांट की अनुमति मिली थी। अब एम्स में लिवर भी ट्रांसप्लांट होगा।
इन दिनों में चलती ये ओपीडी
एम्स में पेट रोग से संबंधित समस्या वाले रोगियों के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की ओपीडी संचालित होती है। जबकि प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलती है। वहीं, बृहस्पतिवार को फैटी लिवर क्लीनिक संचालित होता है। सभी ओपीडी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होती हैं।