घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
बीएड प्रशिक्षितों ने की तोड़फोड़
लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे बीएड प्रशिक्षित उग्र हो गए। मंगलवार को बीएड प्रशिक्षित शिक्षा निदेशालय पहुंचे, जहां उन्होंने निदेशालय के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
इसके बाद गुस्साए प्रशिक्षितों ने पथराव शुरु कर दिया, जिससे निदेशालय में काफी तोड़फोड़ हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
एक हजार करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें
मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राजधानी देहरादून में कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि फरवरी 2014 से प्रदेश में लगभग एक हजार करोड़ लागत का सड़क निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने चार ओवी वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन देहरादून में रात के समय बिजली की दिक्कतें दूर करेंगी। सीएम ने नेहरु कॉलोनी और रायपुर में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का शुभारंभ भी किया।
इस दौरान सीएम ने बताया कि वह मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने के लिए रवाना होंगे। वह प्रधानमंत्री से बिजली और सड़क संबंधी समस्याओं पर बात करेंगे।
पिस्तॉल और फर्जी मुहर के साथ दो अरेस्ट
पुलिस ने एक पिस्तॉल, तीन कारतूस और कई ऑफिसरों की फर्जी मुहर सहित 20 मुहर के साथ रोहित पुत्र इंद्रजीत निवासी भवानपुर, मेरठ और उसके नौकर को गिरफ्तार किया।
आरोपी रोहित के ससुर विजय कुमार सिरोहि यूपी पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं। देहरादून में रोहित वसंत विहार में रहता है।