बार्मिघम में 250 से अधिक उद्यमियों से मिले धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्मिघम में रोड शो के तहत उद्योगपतियों के साथ बैठक की, जिसमें 250 से उद्यमियों ने भाग लिया। बर्मिघम में शिक्षा, आईटी, स्वास्थ्य, विनिर्माण क्षेत्र में उद्यमियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया। रोड शो दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें...Dehradun: यहां खुला देश का पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम, पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण
भारत में निवेश करने में ब्रिटेन छठे स्थान पर
सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भारत ने पूरी दुनिया के सामने अपने कुशल नेतृत्व को सिद्ध किया है। बीते नौ वर्षों में भारत और प्रत्येक भारतवासी के मान सम्मान और स्वाभिमान में वृ़द्धि हुई है। भारत में निवेश करने वाले देशों में ब्रिटेन छठे नंबर पर है। जिसकी 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयां देश में कार्य कर रही हैं। दिसंबर में होने वाले निवेशक सम्मेलन की थीम पीस टू प्रोसपेरिटी रखा गया है। उत्तराखंड राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी महज कुछ दूरी पर है। बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी से सीधा जुड़ा के साथ ही निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं।