पता नहीं चल पाता फरियाद का क्या हुआ?
जिस उम्मीद और उत्साह से लोग मुख्यमंत्री से फरियाद लगाते हैं, पत्र पर प्रगति की सूचना न मिलने से उम्मीद टूटने लगती है। लोगों को महीनों पता नहीं चल पाता कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का क्या हुआ? महानुभव तो व्यक्तिगत प्रयासों से अपने पत्र की प्रगति जान लेते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए यह इतना आसान नहीं होता।
हर पत्र अहम, मोबाइल पर आएगा स्टेटस
अब पुरानी परंपरा टूटने जा रही है। मुुख्यमंत्री को भेजे जाने वाला हर पत्र महत्वपूर्ण होगा और अधिकारी-कर्मचारियों को उसकी ऑनलाइन प्रगति देनी होगी। पत्र पर कार्रवाई की प्रगति की सूचना पत्र भेजने वाले को एक लिंक के साथ एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...बनबसा से टनकपुर तक सीएम धामी का रोड शो: उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत, समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे गांधी मैदान
आवेदनकर्ता का एक्टिव मोबाइल नंबर अनिवार्य
मुख्यमंत्री को जो भी पत्र प्राप्त होंगे, उन पर आवेदनकर्ता का एक्टिव मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। ताकि पत्र पर कार्रवाई की प्रगति की सूचना मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाले जनता और महानुभावों के पत्रों का ऑनलाइन संचालन एवं उन पर कार्यवाही की ऑनलाइन व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।