प्रदेश में बिजली का संकट बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिजली की डिमांड 47.7 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। यूपीसीएल ने इसके सापेक्ष जरूरी 18 में से 16 मिलियन यूनिट बिजली खरीद ली है। बावजूद इसके गांव, कस्बों, छोटे शहरों, फर्नेश इंडस्ट्रीज में बृहस्पतिवार को भी बिजली कटौती होगी।
यूपीसीएल ने बुधवार को बिजली की डिमांड 46 मिलियन यूनिट मानते हुए इंतजाम किए थे लेकिन गर्मी में खपत बढ़ने के चलते पूर्ति नहीं हो पाई। नतीजतन ग्रामीण क्षेत्रों में ढाई से तीन घंटे की कटौती हुई। छोटे शहरों में भी दो से तीन घंटे और फर्नेश इंडस्ट्रीज में चार से पांच घंटे की कटौती हुई। हालांकि यूपीसीएल का दावा है कि लगातार तीसरे दिन उद्योगों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई।