फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: डीएम ऑफिस परिसर में तेंदुआ दिखने से दहशत, चार दिन बाद वन विभाग लगा रहा पिंजरा

Tue, 04 Feb 2020 01:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजंरा लगाते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में डीएम कार्यालय के परिसर में शनिवार से तेंदुए की दस्तक है। लेकिन तेंदुआ लगातार वनकर्मियों को छका रहा है। सोमवार की शाम भी तेंदुआ डीएम आवास के पास देखा गया था। इसके चलते अब तेंदुआ पकड़ने के लिए परिसर में पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए की दस्तक से कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन

 
बता दें कि तेंदुए के दिखने के बाद से ही आवासीय परिसर में रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए हैं। इस दौरान मुनादी कर लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर तेंदुए को तलाश रहे थे इस बीच तेंदुए ने उनके सामने ही छलांग लगा दी। इसके बाद वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन में भी नहीं आय हाथ

शनिवार शाम छह बजे कलक्ट्रेट के आवासीय परिसर के पास रहने वाले गोपाल ने वन विभाग के अधिकारियों को वहां तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी थी।  वन विभाग और पुलिस टीम ने तेंदुए को खोजने के लिए दो घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया। 

शाम को अंधेरा होने से उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद फिर से तेंदुआ देखा गया। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर डटी हुई है। वनकर्मियों का कहना है कि पिंजरा लगा रहे हैं कोशिश है कि तेंदुए को जल्द से जल्द ट्रेंकुलाइज किया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें