फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के बहाने मिटेगा इन गांवों का अंधेरा

Fri, 23 Jan 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के बाजावाला और फुलसनी गांव में गुलदार की दहशत के बाद सरकारी विभागों की नींद खुल गई है। लंबे समय से चल रही ग्रामीणों की मांग पूरी करते हुए नगर निगम ने क्षेत्र में पथप्रकाश की व्यवस्था के लिए 30 खंभे भिजवा दिए। खंभे लगाने का काम शुरू भी हो गया। ग्रामीण खंभे पहुंचते ही उत्साहित हो गए और कर्मचारियों का हाथ बंटाकर खंभे लगाने में मदद करने में जुट गए।
विज्ञापन


बाजावाला में करीब दो सप्ताह से गुलदार सक्रिय है। बीते शुक्रवार को उसने दस वर्षीय बच्चे को मार डाला था। क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला रास्ता घने जंगल से गुजरता है। रात के वक्त यहां निकलना खतरनाक है। ग्रामीण लंबे समय से पथप्रकाश की मांग कर रहे थे। बुधवार को मेयर विनोद चमोली ने इस मसले पर सरकारी विभागों और ग्रामीणों संग बैठक में 30 खंभे भेजने की बात कही थी।

बृहस्पतिवार को खंभे पहुंच गए और इनमें से दस पहले ही दिन लगा भी दिए गए। अब क्षेत्र में पथप्रकाश होने से ग्रामीणों को अंधेरे में छिपे गुलदार का डर नहीं रहेगा। ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने खुशी जताते हुए कहा कि खंभे लगवाने के लिए जोगेंद्र पुंडीर, धीरज बिष्ट, नवीन उनियाल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


ठंड में खाली बैठे शिकारी
बाजावाला में गुलदार को मारने के लिए बैठे दो शिकारी और वन विभाग की टीमें बारिश की वजह से ठंड बढ़ने के चलते मचान पर नहीं बैठ पाए। रेंजर आरपीएस नेगी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उनकी टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, विभाग की टीमें मौके पर जुटी रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें