फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने बेटी को खींच ले गया तेंदुआ

Wed, 01 Apr 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा की जैंती तहसील के एक गांव में मां के साथ खेत में गई चार साल की बच्ची को मंगलवार शाम तेंदुआ उठा ले गया। बच्ची का क्षत विक्षत शव खेत से कुछ दूरी पर मिला।
विज्ञापन


बिनौला निवासी ललित सिंह की पत्नी उमा देवी मंगलवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में काम करने गई थी। उसके साथ उसकी चार साल की बेटी रिया भी थी। रिया वहीं खेत में खेल रही थी कि तेंदुआ उसे उठा ले गया।

बेटी को बचाने के लिए दौड़ी मां
बेटी को तेंदुए के मुंह में देख उमा देवी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहीं अन्य महिलाएं भी उमा के साथ तेंदुए के पीछे दौड़ीं। उन्हें कुछ दूर एक खेत में रिया का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


बेटी का शव देखते ही मां गश खाकर बेहोश हो गई। तेंदुए के बच्ची को मारने की खबर गांव में फैलते ही लोग मौके पर जुट गए और शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर जैंती के तहसीलदार नंदन सिंह नेगी भी वहां पहुंच गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए मुआवजे के निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने घटना पर दुख जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों को पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। रिया माता पिता की दो बेटियों में छोटी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें