कालागढ़ रेंज में सोमवार की शाम रामगंगा बांध की टीटू सुरंग में घुसा गुलदार सकुशल वापस निकल आया है। गुलदार के सुरक्षित होने से वन विभाग ने राहत की सांस ली। विभागीय टीम चौबीस घंटे से सुरंग पर नजरें गड़ाए हुए थे।
रामगंगा नदी में घुंसा
रामगंगा बांध के स्पिलवे से निकलने वाली टीटू सुरंग बीहड़ जंगलों के बीच रामगंगा नदी में निकलती है। यहां खतरनाक और हिंसक जीवों का बसेरा रहता है।
बाघ, गुलदार के साथ ही यहां पर मगरमच्छ और घड़ियाल भी डेरा डाले रहते हैं। जो मछली खाने के लिए आते हैं। माना जा रहा है कि गुलदार भी मछली खाने आया होगा और पानी बंद होने की वजह से अंधेरी सुरंग में जा घुसा।
अधिकारियों रहे चौकस
गुलदार के सुरंग में घुसने से वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा था। वन विभाग की टीम गुलदार के बाहर निकलने की आस लगाए बैठी रही।
कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि सोमवार रात को गुलदार सुरंग से बाहर आया और जंगल में चला गया।