फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में हनीमून मनाने आए नवविवाहित जोड़े के कमरे में घुसा तेंदुआ, वीडियो देखें...

Mon, 01 Aug 2016 08:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शादी के बाद नैनीताल घूमने आए नवविवाहित जोड़े को कड़ुए अनुभवन से गुजरना पड़ा। होटल के कमरे में जब वे गहरी नींद में सो रहे थे तो तभी खिड़की का शीशा तोड़कर तेंदुआ बिस्तर पर आ धमका।
विज्ञापन


यह वाक्या नैनीताल के तल्लीताल में वैष्णो देवी मंदिर के समीप होटल शशि में हुआ। इस होटल के कमरा नंबर 235 में मेरठ के पल्लवपुर फेज एक निवासी सुमित राठौर पत्नी शिवानी संग सो रहे थे। इनकी शादी मई माह में हुई थी और वे घर के अन्य सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।

रविवार को तड़के पौने पांच बजे करीब सवा साल की उम्र का तंदुआ होटल की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए छलांग लगाकर कमरे में घुस गया। बताया जाता है कि लैपर्ड के पीछे आवारा कुत्तों का झुंड पड़ा था, और जान बचाने के लिए उसने खिड़की की ओर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की का शीशा तोड़कर तेंदुआ बिस्तर पर आ धमका, वीडियो देखें...

ह‌िमालयन भालू - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच तेंदुआ डरा सहमा सा उनके बिस्तर के पास जा पहुंचा। इस पर यह जोड़ा बुरी तरह डर गया तभी सुमित ने देखा कि तेंदुआ बाथरूम में घुस गया। इस पर उसने फुर्ती से बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद सुमित ने जीजा अमित को उठाने के साथ ही होटल कर्मियों को इसकी सूचना दी। इस पर होटल कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर वन दरोगा हीरा सिंह शाही मौके पर पहुंचे। इस बीच तेंदुए के होटल में घुसने की सूचना फैली तो भीड़ भी जमा हो गई।

वीडियो देखें...


सूचना के दो घंटे बाद चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश भरद्वाज और रेंजर प्रमोद तिवारी ट्रेंकुलाइजर गन समेत पिजड़ा व जाल मौके पर पहुंचे। बाथरूम में कैद तेंदुए को पकड़ने के लिए खूब मशक्कत हुई, लेकिन करीब साढ़े सात बजे वह बाथरूम के ऊपर रोशनदान का शीशा तोड़कर भीड़ के बीच से होते हुए जंगल को भाग गया।

एकाएक तेंदुआ आने से भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग गिरकर चोटिल भी हुए। इस दौरान डीएफओ तेजस्वनी पाटिल, सीओ विजय थापा, एसओ कैलाश जोशी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर जमा रहा। साथ ही यातायात को भी रोकना पड़ा। यहां बता दें की नैनीताल में आये दिन जंगली जानवर आते रहते हैं। इसी माह चिड़ियाघर रोड के एक होटल में भालू घुस गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें