जवाहर नवोदय विद्यायल में तेंदुआ घुस गया। उस वक्त कक्ष में 300 बच्चे मौजूद थे। हड़कंप मच गया। हो-हल्ले के बीच सब बच्चे इधर-उधर भागने लगे।
मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार का है। दुधारखाल मार्ग पर ग्रामपंचायत खैरासैण के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार रात गुलदार(तेंदुआ) घुसने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नौ बजे विद्यालय परिसर में गुलदार की दहाड़ से दहशत फैल गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में शिक्षा ले रहे करीब तीन सौ बच्चों को उनके शयन कक्ष में बंद कर दिया।
हो हल्ला कर गुलदार को भगाने का प्रयास शुरू कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जंगली जानवरों से बच्चों की सुरक्षा की मांग की।
कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण अधूरा किए जाने के कारण अक्सर जंगली विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं।