विजिलेंस की ओर से रिश्वतखोरी में पकड़ा लेखपाल सस्पेंड कर दिया है। लेखपाल के दोनों सर्किलों का चार्ज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दो अन्य लेखपालों को दे दिया है।
शनिवार को इब्राहिमपुर देह में विजिलेंस टीम ने लेखपाल पवन त्यागी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा था। वह ग्रामीणों से आवासीय सरलीकरण योजना के आवेदन पत्रों पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसा ले रहे थे।
एक आवेदन पत्र पर रिपोर्ट लगाने की एवज में लेखपाल 500 रुपये वसूल रहे थे। विजिलेंस टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ देहरादून लेकर पहुंची थी।
सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने आरोपी लेखपाल पवन त्यागी को सस्पेंड कर दिया है। लेखपाल पवन त्यागी सालियर साल्हापुर एवं पनियाला चंदापुर सर्किल का कार्य देख रहे थे।
अब इन दोनों सर्किलों का काम बांट दिया है। लेखचंद गुप्ता को पनियाला चंदापुर और जाहिद हसन को सालियर साल्हापुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।